रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 6 बोगियां पटरी से उतरीं, 7 की मौत व कई घायल

रायबरेलीः मालदा टाऊन से नई दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस के इंजन और 6 बोगियां उत्तर प्रदेश में रायबरेली के निकट आज सुबह पटरी से उतर गईं। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

हादसा रायबरेली के निकट हरचन्दपुर के बाबापुर के पास सुबह करीब छह बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय डीएम और अन्य अधिकारी पहुंच गए। वहीं डॉक्टरों का भी एक दल घटनास्थल पर प्राथमिक इलाज देने के लिए मौजूद है। दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) में आपात हेल्पलाइन नंबर स्थापित किया गया है।

प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन

BSNL-05412-254145

Railway-027-73677

पटना स्टेशन

BSNL-0612-2202290, 0612-2202291, 0612-220229

Railway Phone No- 025-83288

रायबरेली की पुलिस कप्तान सुजाता सिंह मौके पर पहुंच गई है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। अभी रेलवे की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

रायबरेली ट्रेन हादसे का संज्ञान लेते हुए डीजीपी ओपी सिंह ने दो एनडीआरएफ की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया है। लखनऊ और वाराणसी से दो एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं।
ट्रेन मालदा टाउन से चलकर रायबरेली होते हुए नई दिल्ली जा रही थी।

तभी हरचंदपुर आउटर के पास गलत ट्रैक पर जाने की वजह से यह हादसा हो गया। फिलहाल रेलवे के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं। वही एसपी रायबरेली के निर्देशन में राहत और बचाव कार्य तेज हो गया है। घायलों की संख्या का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।

Exit mobile version