
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपाइयों ने एक साथ मनाई होली और दिवाली भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश मणिपुर गोवा और उत्तराखंड विधानसभा में जीत को लेकर जश्न मनाया। इस अवसर पर जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने लाउडस्पीकर लगाकर नाचते गाते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर जीत की बधाई दी। और जीते हुए प्रत्याशियों को माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा करते हुए बधाई दी इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी जीते हुए प्रत्याशियों ने भाजपा कार्यकर्ता और उत्तर प्रदेश की जनता के प्रति आभार जताते हुए इस महा प्रचंड विजय की बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि यह जीत मोदी और योगी जी की कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। इस अवसर पर मुंडेरा मंडी से लेकर मुट्ठीगंज तक कार्यकर्ताओं द्वारा विजय जुलूस निकाली गई । जिसका जगह जगह पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।