
वहीं समाजवादी पार्टी जीते हुए प्रत्याशी इस प्रकार है प्रतापपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की विजमा यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा गठबंधन प्रत्याशी राकेश धर त्रिपाठी को हराकर अपनी जीत सुनिश्चित की। हंडिया विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हातिम लाल बिंद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा गठबंधन प्रत्याशी प्रशांत सिंह राहुल को हराकर अपनी जीत सुनिश्चित की। वहीं सोराओ विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी गीता पासी ने भाजपा गठबंधन प्रत्याशी जमुना प्रसाद सरोज को हराकर अपनी जीत सुनिश्चित की। मेजा विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संदीप पटेल ने भाजपा प्रत्याशी व विधायक नीलम करवरिया को हराकर अपनी जीत सुनिश्चित की।