
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय दृश्य कला विभाग के छात्र अजय कुमार गुप्ता उनके मित्र मनोज कुमार के अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का पुनः सत्ता में आने की खुशी में एक भव्य सैंड आर्ट किया गया।
जिसमें उत्तर प्रदेश को सैंड आर्ट में बनाकर भारतीय जनता पार्टी का स्वागत किया। साथ ही अजय कुमार गुप्ता ने सरकार से यह अपील की है की उत्तर प्रदेश सरकार को कलाकारों के ऊपर भी ध्यान देना चाहिए।
ताकि वह लोग अपने कला के माध्यम से जनता को जागरूक कर सकें । इस सैंड आर्ट में सहयोगी आशीष निषाद, बादल सृष्टि सिंह, अंजली यादव, अंकित यादव, शालिनी कुशवाहा मौजूद रही।