शनिदेव मंदिर का ताला तोड़कर भोर में चोर चांदी का मुकुट, छतरी, घंटा व चांदी के सिक्के आदि सामान चोरी

अतरसुइया पुलिस मामले की कर रही छानबीन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आज अतरसुइया स्थित शनिदेव मंदिर का ताला तोड़कर शनिवार भोर में एक चोर चांदी का मुकुट, छतरी, घंटा व चांदी के सिक्के आदि सामान चोरी कर ले गया। सुबह जब स्थानीय लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध जताया और पुलिस को सूचना दी। जिसकी छानबीन करने पर सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध चोर नजर आया। अतरसुइया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को शक है कि किसी नशेड़ी ने चोरी की है। मंदिर के पुजारी पराग सेठ ने चोरी की जानकारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री रमेश केसरवानी को दी। बताया कि मंदिर से शनिदेव भगवान की यात्रा भी निकलनी है। आयोजन के लिए तीन दिन से मंदिर में कार्यक्रम चल रहा है। ऐसे समय में मंदिर से चोरी हो जाना पुलिस की निष्क्रियता साबित करती है।

Exit mobile version