शनि देव महाराज की भव्य रुप से निकला दर्शन शोभायात्रा

पूरे सज धज के साथ निकाली गई दर्शन शोभायात्रा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अतरसुइया क्षेत्र की प्राचीन शनि देव महाराज की दर्शन शोभायात्रा अतरसुइया मंदिर प्रांगण से पूरे सज, धज के साथ निकाली गई। दर्शन शोभायात्रा अत्तरसुइया, कल्याणी देवी, पांडे चौराहा, बलुआ घाट, मुट्ठीगंज, मानसरोवर, विवेकानंद मार्ग, जानसन गंज, घंटाघर, रानी मंडी, होते हुए सिद्ध पीठ प्राची शनि देव मंदिर में समाप्त हुई। सिद्ध पीठ प्राचीन शनि देव मंदिर के पीठासीन पराग सेठ भव्य शोभा यात्रा के संयोजक एवं संचालन किया। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री जिलाध्यक्ष रमेश केसरवानी, अतरसुइया उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप कुमार काके, धर्मेंद्र निषाद, गन्नू गुप्ता, कुमुद केसरवानी, मयूर गुप्ता, राजू पाल, मोनू अरोड़ा, गीता देवी, के अलावा भारी संख्या में महिला एवं पुरुष शनिदेव का उद्घोष लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए।

Exit mobile version