आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्राओं को शुभकामना दी

संकल्प दिलाया विद्यालय का नाम रोशन करने का

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य कन्या इंटर कॉलेज प्रयागराज में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रही छात्राओं को शुभकामना दी गई एवं विद्यालय का नाम रोशन करने का संकल्प दिलाया गया। कक्षा 9 एवं 11 की छात्राओं ने गीत एवं नृत्य के माध्यम से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मिसआर्य कन्या का खिताब प्रेक्षा देशपांडे , गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली वैशाली जायसवाल एवं स्नेहा केसरवानी संगीत के क्षेत्र में खुशी भारतीया, खेल में रुचि रखने वाली कनक जायसवाल एवं सांस्कृतिक कार्यों में रुचि रखने वाली वैशाली केसरवानी एवं मनीषा को सम्मानित किया गया। छात्राओं के चेहरे गमगीन थे जहां उन्होंने 12 वर्ष की पढ़ाई की उसे छोड़ कर जाना था और कुछ विद्यार्थी अपनी आने वाली नई जिंदगी के लिए उत्साहित दिखे। विद्यालय के प्रबंधक पंकज जायसवाल ने छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि वह दिन मेरे लिए सबसे गर्व का दिन होगा जब हमारे बच्चे इस मुकाम पर पहुंच जाए कि वह अपने ही विद्यालय में होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बने। प्रधानाचार्या डॉ सुधा रानी उपाध्याय ने छात्राओं को बोर्ड परीक्षा से संबंधित निर्देश देते हुए शुभकामना दी और कहा कि आप विद्यालय की धरोहर हैं इसका नाम आप से जुड़ा हुआ है ।आपके हाथों में इसका सम्मान है आप इसकी गरिमा बनाए रखेंगे। उप प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना जायसवाल ने छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि आप विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहराए ।अपने माता पिता के साथ-साथ हम शिक्षकों और विद्यालय का नाम रोशन करें ।समस्त शिक्षिकाओं की ओर से छात्राओं को शुभकामना दी कि वे जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान ऋतु अरोरा ,नीना प्रजापति ,वंदिता अस्थाना ,नीलम श्रीवास्तव ,सलोनी अग्रवाल, विभा सिंह ,सुनीता टंडन ,रैहाऀ इदरीश निवेदिता, पूजा कक्कड़, अनुपमा सिंह वंदना मिश्रा सहित समस्त शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Exit mobile version