हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने अभिषेक का अभिनन्दन किया तथा मिठाई बांटी

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व अपनादल (एस) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बारह सीट जीतकर प्रदेश की तीसरे नम्बर की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त करने तथा प्रदेश स्तर के दल की मान्यता मिलने पर हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने अपनादल विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे का माला पहनाकर अभिनन्दन किया तथा जीत की बधाई देते हुए मिठाई बांटकर खुशी मनाई। उक्त अवसर पर अभिषेक चौबे ने कहा कि ये जीत अधिवक्ताओं एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है तथा इनके कठिन परिश्रम से ही सम्भव हो पाया है। कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप तिवारी ने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी अधिवजताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीरेंद्र सिंह चौधरी राजकुमार मिश्रा, संजय तिवारी एसएन पांडे, प्रीतम पटेल, अशोक पटेल, उदित सिंह, अविनाश पटेल, देवेंद्र तिवारी,संजीव त्रिवेदी, आर एस पटेल, आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version