150 लीटर कच्ची शराब बरामद, एक गिरफ्तार

पुरामुफ्ती प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । जहरीली शराब के निर्माण व बिक्री करने वाले कारोबारीयो पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा की जारही कार्यवाही के तहत सोमवार को पुरामुफ्ती पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया।आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय द्वारा हाल ही में जिले के सभी सुरक्षा अधिकारी के साथ मीटिंग कर होली त्योहार पर जहरील शराब की विक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाये जाने का निर्देश दिया था। पुरामुफ्ती थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन व वरिष्ठ उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र के नेतृत्व में दरोगा अमित कुमार गुप्ता व दरोगा राम आधार यादव थाने के अन्य पुलिस बल के साथ क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों की धरपकड़ में निकले थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अशरफपुर में अवैध कच्ची शराब बनायी जा रही है। सूचना पर पुलिसबल ने मौके पर पहुंचकर कारोबारी को दबोचा लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 150 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पकड़े गये आरोपी का नाम विशुन पुत्र स्व0 भोला निवासी ग्राम अशरफपुर पुरामुफ्ती है।

Exit mobile version