
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद कौशाम्बी ज़िला प्राधिकारी क्षेत्र (विधान परिषद) से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व एमएलसी व पूर्व शिक्षा निदेशक बासुदेव यादव ने आज ज़िला प्राधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय कलेक्ट्रेट मे दस प्रस्तावकों के साथ सक्षम अधिकारी के समक्ष एक सेट मे परचा दाखिल करते हुए नामांकन किया।जार्जटाउन स्थित आवास पर विधिविधान से पूजा अर्चना के उपरान्त दिन मे 2 बजे दो दर्जन चार पहिया व सैकड़ो बाईक सवार सपा समर्थकों के साथ काफला निकला। जार्जटाउन ज़िला कार्यालय पर बाबू जवाहर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नामांकन पत्र दाखिल किया।