Holi 2022 ब्रज में चहुंओर मची है होली की धूम

मथुरा( अनुराग दर्शन समाचार )। ब्रज में चहुंओर होली की धूम मची है। मठ मंदिरों में होली के रंग उड रहे हैं। शहर में हर तिराहे चैराहे पर और गांवों में घर घर होलिका दहन हुआ। फालैन में जलती होली से निकला पंडा। कान्हा की नगरी में होली की खुमारी चरम पर रह है। होलिका दहन के दिन मथुरा में चतुर्वेदी समाज का डोला निकला। डोले के दौरान जमकर अबीर गुलाल उडा। नगर के जर्रे जर्रे में होली का उल्लास छाया हुआ है। देश के विंभिन्न प्रांतों से आये श्रद्धालु ब्रज की इस अद्भुत होली के रस में डूब जाने को बेकरार है।

Exit mobile version