
इस्लामाबाद ( अनुराग दर्शन समाचार ) । उरी अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच के रिश्ते में बहुत बदलाव आ गया। जिसके बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लग गया। वहां के सितारों संग काम करने पर सख्ती हो गई। दोनों देशों के बीच का ये तनाव आज भी जारी है। लेकिन इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल, संजय दत्त की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वे परवेज मुशर्रफ से मुलाकात करते दिख रहे हैं। दोनों की ये मुलाकात दुबई में हुई थी। इस वायरल फोटो को देखने के बाद कईयों का कहना है कि संजय दत्त और मुशर्रफ जिम में मिले।
कुछ लोगों का मानना है कि वो एक्सिडेंटली मिले। तस्वीर में परवेज मुशर्रफ (जो कि दुबई में रहते हैं) व्हीलचेयर पर बैठे हैं। वहीं संजय दत्त किसी से बातचीत करते दिख रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद कई लोगों ने पूर्व पाकिस्तानी पीएम की सेहत को लेकर फिक्र दिखाई है। उनकी सलामती की दुआ मांगी है. कई लोगों को परवेज मुशर्रफ और संजय दत्त का साथ आना अच्छा नहीं लगा है।