भाजपाइयों ने भगवा के संग खेली फगुआ होली

भारतीय संस्कृति की विरासत है होली का पर्व – गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। होली के अवसर पर भाजपाइयों ने उत्तर प्रदेश में मिली प्रचंड विजय को लेकर भगवा के संग खेली फगुआ होली इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी भाजपा कार्यालय कीडगंज में कार्यकर्ताओं को अबीर गुलाल लगाते हुए होली खेली और उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं देश प्रदेश एवं प्रयागराज महानगर के नागरिकों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का यह महान पर्व भारतीय संस्कृति की विरासत है और भारत की मिट्टी हवा और पानी में मिला हुआ है जो लोगों को सद्भावना सौहार्द के साथ रहने का संदेश देता है और अच्छाई सच्चाई और ईश्वर की भक्ति के प्रति प्रेरित करती है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे और होली के गीतों पर भगवा ध्वज लेकर नाचते गाते हुए एक दूसरे अबीर गुलाल लगाते हुए होली की बधाई दी बधाई देने वालों में राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक गिरजेश मिश्रा नटवरलाल भारती गौरव गुप्ता कौशिकी सिंह प्रमिल केसरवानी विवेक गौड़ अभिषेक सिंह मनोज मिश्रा मुकेश लाला अजय अग्रहरि धीरज केसरवानी अजय सिंह विवेक मिश्रा अनुपम गुप्ता एवं सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई।

Exit mobile version