
(अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । सनराइजर्स बगिया ने शगुन पैलेस को 9 विकेट से हराकर रसूलपुर प्रीमियर लीग (आरपीएल) के लिए खेली जा रही नौवीं स्वर्गीय हाजी एखलाक खां एवं बदरुद्दीन खां टेनिसबाल क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
एसए ग्रुप के तत्वावधान में एमआईसी मैदान खेली गई प्रतियोगिता में रविवार को हुए फाइनल में शगुन पैलेस ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 110 रन (अनुराग बिन्नी 39, महरूफ 25, इमरान खान 20, अनस अहमद 3/10) बनाये। जवाब में सनराइजर्स बगिया ने 6.3 ओवर में 4 विकेट पर 114 रन (अनस अहमद 60 नाबाद, मो. आसिम 35 अविजित, संजय शर्मा 1/28) बना लिए।
इससे पूर्व सेमीफाइनल में सनराइजर्स बगिया ने सैय्यदवाड़ा सुपरकिंग्स को 22 रन से हराया।
समापन समारोह के अतिथियों एमआईसी के प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य ख्वाजा तारिक अहमद, शहाबुद्दीन, तौसीफ खान ने पुरस्कार वितरित किये। विजेता टीम को 40 हजार एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 25 हजार एवं ट्रॉफी दी गई।
अनस को मैन ऑफ द मैच, अनुराग को बेस्ट बैटर, सूर्यांश को बेस्ट बॉलर और मो. आसिम को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आसिम को मोटरसाइकिल प्रदान की गई।
आयोजन सचिव वार्ड नंबर 48 के पार्षद वसीम अहमद (गुड्डू) ने अतिथियों का स्वागत और शाहिद कमाल खान ने समारोह का संचालन किया। मैच में रफात उल्ला और फरदीन जलाल ने अंपायरिंग और ख़ुर्शीद अहमद ने स्कोरिंग की। इस मौके पर डॉ. जुबैर, अकील अब्बास रिजवी, कुतुबुद्दीन, एहतेशाम सिकरा, मो.अकरम खान, रॉकी खान, जफर खान आदि मौजूद रहे।