
भाजपा प्रत्याशी डॉ केपी श्रीवास्तव 21 मार्च को सुबह 11:00 बजे करेंगे नामांकन
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइन में स्थानी प्राधिकरण विधान परिषद के चुनाव की तैयारी हेतु बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उपस्थित महानगर के पदाधिकारियों से कहा कि विधान परिषद चुनाव को जीतने हेतु संगठनात्मक जो रणनीति बनी है उसी के आधार पर हम काम करते हुए सर्वाधिक मतों के साथ हम स्थानीय प्राधिकरण विधान परिषद भाजपा प्रत्याशी डॉ केपी श्रीवास्तव जी को विजय दिलाने के लिए मतदाता बंधुओं तक संपर्क करने का कार्य करेंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि बैठक में दिनांक 21 मार्च को सुबह 10:00 बजे जिला पंचायत कार्यालय के पास प्रयागराज एवं कौशांबी जिले के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि गण एकत्रित होकर सुबह 11:00 बजे जिला कचहरी में भाजपा प्रत्याशी डॉ केपी श्रीवास्तव जी का स्थानीय प्राधिकरण इलाहाबाद कौशांबी विधान परिषद सदस्य के चुनाव हेतु नामांकन किया जाएगा जिसमें प्रयागराज एवं कौशांबी जिले के सभी जिले के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य के प्रत्याशी डॉक्टर के पी श्रीवास्तव क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता कुंज बिहारी मिश्रा वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी रमेश पासी राजू पाठक गिरजेश मिश्रा ज्ञानेश्वर शुक्ला राजन शुक्ला प्रयाग दत्त गुप्ता प्रदीप पांडे दिनेश तिवारी विवेक अग्रवाल आशीष अग्रहरी एवं महानगर के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।