जिलाधिकारी ने डफरिन अस्पताल में बच्चों को पिलाया पोलियो ड्राप

एक सप्ताह तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का किया शुभारंभ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री रविवार को जिला महिला चिकित्सालय डफरिन पहुंच कर वहां पर बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाकर एक सप्ताह तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी निर्धारित आयु का बच्चा इस अभियान के अंतर्गत पिलाई जाने वाली पोलियो ड्राप से वंचित न होने पाए। प्रत्येक बच्चे को पोलियो की ड्राप पिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Exit mobile version