Suicide News प्रयागराज में दो युवकों समेत तीन लोगों ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, किसान और स्कॉलर फांसी पर झूला

Suicide News प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार सुबह दो युवकों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पहली घटना प्रयाग रेलवे स्टेशन की है।

कर्नलगंज थाना क्षेत्र के छोटा बघाड़ा निवासी दीपक (35वर्ष) पुत्र राधेश्याम एक जनरल मार्चेन्ट की दुकान के सहारे तीन बेटे और एक पुत्री एवं पत्नी सुदामा देवी का किसी तरह भरण-पोषण करता था। कतिपय कारणों से क्षुब्ध होकर मंगलवार भोर में घर से निकला और प्रयाग रेलवे स्टेशन के समीप ट्रªेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों ने प्रयागराज जीआरपी थाने को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

दूसरी घटना के मुताबिक घूरपुर थाना क्षेत्र के बसवार गांव निवासी सुनील पाल (24वर्ष) पुत्र रामगरीब पाल मंगलवार सुबह कतिपय कारणों से क्षुब्ध होकर घर से निकला और घर कुछ दूर पर स्थित रेलवे ट्रेक पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी और पंचनामा करके शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

तीसरी घटना जार्जटाउन थाना क्षेत्र के पुराना सोहबतियाबाग निवासी गोपालजी (55) पुत्र भाईलाल मंगलवार की सुबह घर से पैदल निकला और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

फांसी लगाकर किसान ने की आत्महत्या

औद्योगिक थाना क्षेत्र के बेवहरा गांव में मंगलवार सुबह घर के अन्दर एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह घरेलू कलह प्रकाश में आयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। औद्योगिक के बेवहरा गांव निवासी बजरंगी लाल (50वर्ष)पुत्र लल्लू खेती करके तीन बेटियों और एक पुत्र एवं पत्नी घोहरा देवी का भरण-पोषण करता था। सोमवार की रात कतिपय कारणों से क्षुब्ध होकर उसने घर के अन्दर पंखे के चुल्ले के सहारे रस्सी से गले में फन्दा डालकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिवार के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस आत्महत्या की वजह घरेलू कलह बता रही है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक रिसर्च स्कॉलर ने की Suicide

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक रिसर्च स्कॉलर ने हालैड छात्रावास में सोमवार रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह सूचना पर कर्नलगंज थाने की पुलिस शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने आत्महत्या की वजह खुद को जिम्मेदार ठहराया है।

बांदा जनपद के बबेरू थाना क्षेत्र के पलानी बबेरू निवासी संजय पटेल (28) पुत्र अरविंद पटेल हालैंड हाल छात्रावास के कमरा नंबर 77 में रहता था। संजय ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए और एमए की पढ़ाई उत्तीर्ण की थी। इसके बाद वह वर्तमान समय में पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रिसर्च स्कॉलर छात्र था। वह प्राचीन इतिहास विभाग से शोध कर रहा था। संजय पटेल ने हालैंड हाल छात्रावास में सोमवार की रात करीब एक बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने किसी को दोषी नहीं ठहराया है।

Exit mobile version