पड़ोस में रहने वाले दबंगो ने बक्सा व्यापारी की जमकर की पिटाई, cctv में कैद, fir दर्ज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगम नगरी प्रयागराज में अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है।वही होली पर कई हत्या हुई। जिसके बाद ताजा मामला नैनी बाजार का सामने आया है।

जिसमें एक बॉक्स अलमीरा फर्नीचर व्यापारी के पड़ोस में रहने वाले दबंग प्रवृत्ति के लोगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार नीरज तिवारी के संग जमकर मारपीट की जिसमे नीरज तिवारी को गंभीर चोट आई है । वही cctv वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दिनेश तिवारी संजय तिवारी सुरेश तिवारी राजेश तिवारी संग 22 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है । वही अभी तक घटना को अंजाम देने वाले सभी लोक पुलिस गिरफ्त से बाहर है और नैनी पुलिस इनको गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई है।

Exit mobile version