लोहिया जी के विचार आज भी प्रासंगिक- सांसद नागेंद्र सिंग

इलाहाबाद l समाजवाद के प्रणेता डॉ राममनोहर लोहिया जी की 51वी पुण्यतिथि पर आज फूलपुर के सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल, पूर्व मंत्री रामपूजन पटेल, पूर्व विधायक जोख़ूलाल यादव सपा के जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव सहित सपा के जिला एवं महानगर के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की l

सिविल लाइन स्थिति डॉ लोहिया जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के उपरांत पार्टी के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में गोष्ठी कर उनके सिद्धांत पर चर्चा करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया l

नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने बतौर मुख्य वक्ता अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ लोहिया जी के सिद्धांतों को सपा के संरक्षक मा मुलायम सिंह यादव ने व्यवहार में उतारने के की कोशिश की जिसे पूर्व मुख्यमंत्री मा अखिलेश यादव जी आगे बढ़ा रहें हैं l

पूर्व केन्द्रीय मंत्री बाबू रामपूजन पटेल ने अपने तमाम संस्मरण सुनाते हुए उन्हे आम आदमी का नेता बताया l सपा के वरिष्ठ नेता विनोद चन्द्र दुबे ने कहा कि डॉ लोहिया ने सप्त क्रांति का दर्शन दिया था l

पूर्व विधायक जोख़ूलाल यादव ने कहा कि डॉ लोहिया ने हिमालय बचाओ, नदियों को साफ करो, पर्यावरण संरक्षण सहित ‘दाम बांधों – काम बांधों ‘का नारा दिया है l सपा जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने कहा कि डॉ लोहिया ने दबे कुचले समाज की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया l उन्होने ‘पिछड़े पावें सौ मे साठ ‘की वकालत की थी l वक्ताओं ने आज भी उनके विचारों को प्रासंगिक बताया l

इस अवसर पर सांसद मा नागेंद्र सिंह पटेल,पूर्व मंत्री मा रामपूजन पटेल, जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह, सैयद इफ्तिखार हुसैन, के. के. श्रीवास्तव, जोख़ूलाल यादव, विनोद चंद्र दुबे, महबूब उस्मानी, गुलाब सिंह यादव,वकार अहमद, दूधनाथ पटेल, दान बहादुर मधुर, राकेश सिंह, नटे चौधरी, आर. एन. यादव, आशुतोष तिवारी, संदीप विश्वकर्मा, आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए l

Exit mobile version