
प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद एवं शहीद ए आजम भगत सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में बुधवार को आजाद पार्क में शहीदी स्थल के समक्ष भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू के तैलचित्र पर फूल माला चढ़ाते हुए अमर शहीदों को नमन किया गया। उप्र सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा 21 गन शाट फायर कर सम्मान गारद द्वारा सलामी व पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्र भक्ति ध्वनि बजाकर उप्र सरकार की ओर से सम्मान प्रकट किया गया। इस अवसर पर जनपद के बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने गायन, वादन, नृत्व व लघु नाटिका का मंचन कर अमर शहीदों के प्रति सम्मान प्रकट किया। सरदार मनमोहन सिंह ‘तनहा’, रेनू राज सिंह व रश्मी शुक्ला, रचना सक्सेना, पीएन सिंह ने काव्य पाठ किया। निखिल ठाकुर व साथियों द्वारा भावपूर्ण लघु नाटिका का मंचन किया गया।
मुख्य अतिथि संजय गोयल मण्डलायुक्त ने कहा कि मात्र 23 वर्ष की अल्प आयु में शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू में कूट-कूट कर देशभक्ति भरी थी। प्रतिभा व पराक्रम के उत्कृष्ठ मिशाल थे। फांसी का फन्दा चूमने के पांच मिनट पूर्व शहीद ए आजम भगत सिंह ने कहा कि ‘दिल से ना निकलेगी मरकर वतन की उल्फत्, मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वतन आयेगी’। विशिष्ट अतिथि डॉ नरेन्द्र कुमार सिंह गौर, पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये तीनों शीर्ष श्रेणी के क्रान्तिवीर व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।
अपनी आखिरी ख्वाहिश के रूप में भगत सिंह ने कहा कि हम सब की हथकड़ी खोल दी जाय हम तीनों आपस में गले मिलेगें और मिले भी। अध्यक्षता करते हुए राजू मरकरी ने कहा कि संसद में अहिंसक बम विस्फोट पूरी दुनिया को झकझोरने वाला कारनामा था। संचालन महासचिव राजबहादुर गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापित प्रो. श्याम बिहारी ने किया। इस अवसर पर प्रभाशंकर पाण्डेय, पूर्व विधायक, अनिल कुमार चीफ वार्डेन, शिव सेवक सिंह, आनन्द घिल्डियाल पार्षद, श्रीश जायसवाल, विशाल गुपता, कुंवर धनंजय सिंह, आरसी मिश्रा, अतुल राय, अमन सिंह, भोलानाथ तिवारी, मिथलेश त्रिपाठी, गुलाम सरवर, अशोक कुमार, डॉ भारती सिंह सेंगर, डॉ रूबी मिश्रा, पूनम साहू, बिन्दु बरनवाल, रेनू कुशवाहा, संगीता गुप्ता, डॉ अर्चना साहू आदि रहे।