प्रयागराज में फांसी लगाकर ठेकेदार ने की आत्महत्या

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार ) । कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बड़ी बगिया मोहल्ले में एक ठेकेदार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होते ही पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। आत्महत्या की वजह घरेलू कलह मान रही है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के मेण्डारा गांव निवासी सत्याश्रय मौर्य (27वर्ष) पुत्र शिवपाल मौर्य ठेकेदारी करता था। परिवार के लोगों ने एक वर्ष पूर्व उसकी शादी की। लेकिन शादी के बाद से वह किराये का कमरा लेकर बड़ी बगिया मोहल्ले में किराए पर रहने लगा। एक माहपूर्व उसकी पत्नी अपने पिता के पास सूरत चली गई। वह अकेला कमरे में था। बुधवार सुबह परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल फोन लगाया, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। उसी मकान में एक युवक विवेक भी किराए पर रहता है। वह होली पर अपने गांव अयोध्या गया था।

बुधवार सुबह वह वापस लौटा तो दरवाजा खोलते ही कमरे में सत्याश्रय मौर्य फांसी के फन्द पर लटकता हुआ दिखाई दिया। उसे फन्दे पर देखते ही विवेक ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कर्नलगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। अबतक उसने आत्महत्या क्यों किया यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस इसे घरेलू कलह का मामला मान रही है।

Exit mobile version