
इलाहाबाद। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और संत महात्माओं द्वारा बुलाई गई बैठक जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा होनी थी।
इस बैठक में किन्नर अखाड़ा को न बुलाए जाने पर आचार महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी किन्नर अखाड़ा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसके लिए प्रशासन को जिम्मेदार माना है।
आज आचार्य महामंडलेश्वर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद संत महात्मा व पीठाधीश्वर हैं, उनको मालूम है कुंभ मेला में किन्नर अखाड़ा उप देवता की श्रेणी में आता है। अतः हमें नाराज कर उनको कुंभ मेला किस तरह की सुविधा संतों को देना चाहते हैं