संतो ने फिर सीएम बनने पर योगी आदित्यनाथ को दी बधाई

स्वामी ब्रह्माश्रम जी महराज,महंत बजरंगमुनि ने कहा कि सनातन धर्म को मिलेगी मजबूती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । देश के प्रमुख संत महात्माओं ने उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री दुबारा बनने पर योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को बधाई दिया है। संत / महात्माओं ने योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश चतुर्दिक विकास करेगा और सभी वर्ग के लोगों के हित की योजनाएं सरकार बनाएंगी और उनको आगे ले जाएगी।

अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज ने कहा कि स्वामी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सनातन धर्म को जहां मजबूती मिल रही है वही हिंदुओं को पूरी तरह से संरक्षण भी मिल रहा है जिस तरह की स्थितियां और परिस्थितियां देश में आज तेजी से बढ़ती जा रही है ऐसे में भाजपा की फिर से सरकार बनने और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दोबारा मुख्यमंत्री बनना जरूरी था । उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में 2019 का तीर्थराज प्रयाग का कुंभ मेला का शानदार आयोजन हुआ, वहीं दूसरी ओर अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है।

काशी में भी उन्होंने सनातन धर्म की एक नई दिशा देते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर का भव्य निर्माण भी पूरा हो गया है। वही सीतापुर के खैराबाद की बडी संगत के महंत बजरंगमुनि उदासीन ने भी सीएम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के फिर से प्रदेश का सीएम बनने से अराजकतत्वों और माफियाओं पर सख्ती से अंकुश लगेगा और प्रदेश में कानून व्यवस्था बनी रहेगी जिससे आम लोगों को कोई परेशानी नही होगी। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने से संत-महात्माओं और प्रदेश के लोगों मे उत्साह और खुशी की लहर है।

Exit mobile version