जल निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अनुराग दर्शन समाचार )। करेली थाना क्षेत्र के करेलाबाग मोहल्ले में शुक्रवार सुबह जल निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव फांसी के फन्दे पर पाया गया। आत्महत्या की वजह तनाव बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

 

करेली के करेलाबाग निवासी उमेश भारतीया (30) पुत्र भुल्लन जल संस्थान में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत था। शराब पीकर घर में आये दिन विवाद करता था, जिससे उसकी पत्नी एक माह पूर्व अपने ढाई वर्ष के बेटे को लेकर अपने मायके चली गयी, जिसके बाद से यह तनाव में रहने लगा और अधिक शराब का सेवन शुरू कर दिया।

शुक्रवार सुबह लोगों ने देखा तो कमरे के अन्दर चादर से पंखे के कुण्डे के सहारे वह लटका हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि शराब पीकर आए दिन विवाद करता था और उसकी पत्नी भी एक बेटे को लेकर अपने मायके चली गई। आत्महत्या की वजह अबतक की जांच में शराब एवं घरेलू कलह ही सामने आयी है।

Exit mobile version