केंद्र सरकार जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित करे रू परमहंस आचार्य

मथुरा( अनुराग दर्शन समाचार )। बरसाना में तपस्वी छावनी परिषद अयोध्या के पीठाधीश्वर श्री जगत गुरु परमहंस आचार्य महाराज अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान श्री धाम बरसाना पहुंचे। पीठाधीश्वर ने माताजी गौशाला में गौ माता की आरती उतारी व परम संत गौ भक्त श्री रमेश बाबा महाराज से राष्ट्र रक्षा व गौ रक्षा पर विस्तार से चर्चा की। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए रमेश बाबा महाराज से समर्थन मांगा। जिस पर रमेश बाबा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीघ्र भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित होने की किशोरी जू से प्रार्थना की। इसके बाद जगतगुरु ने बरसाना के श्रीजी मंदिर में राधा रानी के दर्शन किए। जगत गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने कहा कि राधा रानी की कृपा से केंद्र सरकार शीघ्र राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करें नहीं तो देश में कश्मीर की तरह फिर से वह भयावह स्थिति पैदा हो सकती है जिसको कश्मीरी पंडित झील चुके हैं। धार्मिक यात्रा के दौरान जगत गुरु परमहंस आचार्य जी का हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए भक्तों ने समर्थन कर स्वागत किया।जगतगुरु के साथ आचार्य महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी महाराज, केसरिया हिंदू वाहिनी के ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी पंडित उत्तम शर्मा, राधाकांत शास्त्री, पागल बाबा दिल्ली,देव शर्मा व कपिल प्रसाद चैहान आदि रहे।

Exit mobile version