
सलमान, अभिषेक, अंकित, तन्मय, फैजान और आशु चुने गये सर्वश्रेष्ठ(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने किशोरी लाल क्रिकेट क्लब को 22 रन से हराकर शमशेर अहमद अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। भानु प्रताप क्रिकेट क्लब मैदान झूंसी में बुधवार को खेले गये फाइनल मैच में दौलत हुसैन कॉलेज ने 35 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन (सलमान खान 78, अशरफ अली 25, ध्रुव केसरवानी 20, अंकित पांडेय व अभिषेक चतुर्वेदी दो-दो विकेट) बनाकर किशोरी लाल क्लब को 33.4 ओवर में 160 रन (कृष्णा तिवारी 90, हर्षित तिवारी 23, सिद्धार्थ वर्मा व फैजान अहमद तीन-तीन, कौशल श्रीवास्तव दो विकेट) पर समेट दिया।
- मुख्य अतिथि एजीयूपी के पूर्व क्रिकेटर शाहनवाज खान ने पुरस्कार वितरित किये। सलमान को मैन ऑफ द मैच, अभिषेक चतुर्वेदी बेस्ट बैटर, अंकित पांडेय बेस्ट बॉलर, तन्मय बेस्ट फील्डर, फैजान अहमद बेस्ट ऑलराउंडर और आशु पांडेय को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन सचिव मसरूर आलम ने अतिथियों का स्वागत किया।, संचालन क्रिकेट कोच मो. रिजवान ने किया। मैच में आमिर आब्दी और अभिषेक कुमार ने अंपायरिंग एवं खुर्शीद अहमद ने स्कोरिंग की। इस मौके पर सलमान सिद्दीकी, केशव मिश्र, राघवेंद्र राय, सचिन प्रकाश आदि मौजूद रहे।
अथर्व के शतक से वर्मा क्लब को मिली जीत
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। अथर्व प्रजापति के शतकीय प्रहार (134 रन, 85 गेंद, 16 चौके, आठ छक्के) की बदौलत वर्मा क्रिकेट क्लब ने जवाहर लाल नेहरू क्लब को 130 रन से हराकर सेंट पीटर्स कप वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाए। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर बुधवार वर्मा क्रिकेट क्लब ने 42.5 ओवर में 340 रन (अथर्व प्रजापति 134, ऋषभ सिंह 56, सीमांत पाल 43, अंशुमान शुक्ल 22, प्रियांशु भारतीय व युवराज सिंह 20-20, अखिलेश यादव 4/22, आशीष यादव 3/58) बनाये। जवाब में जवाहर लाल नेहरू क्लब की टीम 46.4 ओवर में 210 रन (रोशन कुशवाहा 74, आशीष यादव 26, वंश केसरवानी 22, नितिन यादव व ऋषभ सिंह तीन-तीन, सावन यादव दो विकेट) पर सिमट गई। अथर्व को एएनसीए सेंट जांस के कोच प्रताप सिंह चंदेल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।