अपने पर्यावरण को बचाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है-अब्दुस्समद जी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज कांस्टीट्यूएंट माइनॉरिटी पीजी कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद प्रयागराज में राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह आज महाविद्यालय परिसर के बेगम खुर्शीद ख्वाजा हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज कुमार सिंह, अंचल अधिकारी नगर निगम प्रयागराज ने स्वयंसेविकाओं द्वारा व्यर्थ पदार्थों से बनाई गई सामग्रियों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। स्वयं सेविकाओं की रचनात्मकता को देखा, और कहा कि हर व्यक्ति के अंदर कोई ना कोई हुनर जरूर होता है। इस प्रकार के कार्यक्रम उन प्रतिभाओं की खोज करने में सहायक होते हैं ।आप लोग अपनी शिक्षिकाओं की मदद से अपने प्रतिभा को निखारें और अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़े । स्वयंसेविकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छे कर्म करिए और इसका फल हमें इसी संसार में प्राप्त होता है। ईमानदारी और सच्चाई को जीवन में लाइए। सूर्य से प्रेरणा लीजिए और अपने जीवन में उतारिए। सूर्य कभी थकता नहीं, रुकता नहीं, डूबता नहीं इसलिए हमें निरंतर प्रयास करते रहना है। दृढ़ इच्छाशक्ति, सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण इस शिविर के द्वारा किया जाता है। हमारे हाथों की शक्ति शरीर के ऊर्जा का प्रयोग दूसरों की मदद के लिए होना चाहिए, और इन मूल्यों को आने वाली पीढ़ी के लिए आप स्वयं संरक्षित करें। कोविड-19 मे हमारे पास सब कुछ होते हुए भी इसने हमको यह एहसास कराया है कि बचे वही हैं,, जिन्होंने अपने शरीर पर नियंत्रण रखा, अनुशासन का पालन किया, बचाव किया, पर्यावरण का संरक्षण किया, पर्यावरण को दूषित करने से पहले हमारा स्वयं का मस्तिष्क दूषित होता है। इसलिए हमें मन और मस्तिष्क को स्वच्छ और स्वस्थ रखना जरूरी है। अतिथि श्री अब्दुस्समद जी ने कहा कि हमें अपने पर्यावरण को बचाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। अधिक गर्मी पड़ने का कारण भी पर्यावरण से छेड़छाड़ है। हर बच्चा एक पेड़ लगाए । सड़क के किनारे-किनारे पेड़ लगाएं। यह हमें दुआ और धूल से बचाते हैं। साया देते हैं। पॉलीथिन का प्रयोग ना करें कूड़े को रास्ते में ना फेंके उसे कूड़ेदान में डालें। स्वयं सेविकाओं से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता महिलाओं पर निर्भर है। क्योंकि वह घर के काम, साफ सफाई आदि को देखती हैं यदि वह कूड़ा कचरा के प्रबंधन को समझ ले तो समाज में जागरूकता स्वयं ही आ जाएगी। प्राचार्या यूसुफा नफीस ने बुके भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया और परिचय प्रस्तुत किया। सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान आयोजित गतिविधियों की संक्षिप्त आख्या कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती शरमीन फात्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ इरम फरीद उस्मानी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती हिना फरहीन ने किया। कार्यक्रम में उप प्राचार्या डॉ आमना फारुकी, डॉ नीरजा वर्मा ,डॉ गुलशन अख्तर, डॉ नुज़हत फातिमा, गेस्ट फैकेल्टी गुलफ्शां , सूबिया हशमत एवं शाज़िया आदि उपस्थित रही।

Exit mobile version