
भाजपा 6 अप्रैल को स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मनाएगी जयंती
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।भारतीय जनता पार्टी कीडगंज कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपना 42 वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को और 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाएगी भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह 8:00 बजे महानगर के प्रत्येक मंडलों के कार्यालय में भाजपा का ध्वजारोहण किया जाएगा और सुबह 8:30 बजे 500 मीटर के दायरे में रैली निकाली जाएगी जिसमें भाजपा संगठन एवं सरकार के द्वारा अब तक के हुए कार्यों का स्लोगन लेकर कार्यकर्ता चलेंगे और कहा कि 14 अप्रैल को संविधान संस्थापक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 132 वीं जयंती के अवसर पर जिला स्तर पर संगोष्ठी का आयोजित किया जाएगा।