रन फार डा. अम्बेडकर दौड़ का आयोजन 03 अप्रैल को

 

18 से 45 आयु वर्ग तक के महिला व पुरुष प्रतिभाग कर सकेंगे

प्रथम पांच रन अप विजयी धावक पुरुस्कृत किये जायेंगे

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। देवपती मेमोरियल ट्रस्ट और प्रबुद्ध फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञान के प्रतीक राष्ट्रनायक बोधिसत्व डा. बाबासाहेब भीमराव रामजी अम्बेडकर के 131वें जन्म दिन के सम्मान में अप्रैल माह (अम्बेडकर माह) के प्रथम रविवार 03 अप्रैल को प्रातः 06 बजे से हाईकोर्ट स्थित डा. अम्बेडकर मूर्ति स्थल से पत्थर चर्च गिरजाघर, सुभाष चौराहा, पीडी टण्डन पार्क चौराहा से प्रयागराज संगीत समिति चौराहा, हार्ट स्टफ चौराहा, प्रधान डाक घर चौराहा होते हुए अपने उद्द्गम स्थल हाईकोर्ट स्थित बाबा साहेब डा. अम्बेडकर मूर्ति स्थल तक रन फार डा. अम्बेडकर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक रामबृज गौतम ने दी है। उन्होंने बताया कि इस दौड़/ प्रतियोगिता में 18 से 45 आयु वर्ग के महिला पुरुष धावक प्रतिभाग कर सकते है। श्री गौतम ने बताया कि इस दौड़ में प्रथम पांच रन अप विजयी धावक को जिसमें तीन पुरुष और दो महिलाओ को रुपया पांच हजार, रुपया चार हजार, रुपया तीन हजार, रुपया दो हजार और रुपया एक हजार का सम्मानित आर्थिक सहयोग बतौर पुरस्कार दिया जाएगा।

Exit mobile version