कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, साथी घायल

प्रयागराज( अनुराग दर्शन समाचार )। बहरिया थाना क्षेत्र में सिकन्दरा तुलापुर गांव के समीप गुरुवार को कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में घायल उसके साथी को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
थरवई थाना क्षेत्र के बालीपुर गांव निवासी कुन्दन (21) पुत्र जीतलाल प्राइवेट काम करके पत्नी बन्ना का भरण-पोषण करता था। गुरुवार सुबह अपने दोस्त मनोज के साथ मोटरसाइकिल से पतुलकी गांव गया था। वहां से घर वापस लौटते समय तुलापुर गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल में एक कार ने टक्कर मारी दी। टक्कर से कुन्दन और मनोज गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बहरिया पुलिस ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कुन्दन को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी का उपचार शुरू कर दिया है। उधर खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

Exit mobile version