हजरत बहाल हुसैन चिश्ती रहमतुल्ला अलेह का दो रोजा सालाना उर्स अकीदत के साथ संपन्न हुआ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर कोतवाली के प्रांगण में मौजूद दरगाह हजरत बहाल हुसैन शाह चिश्ती रहमतुल्लाह अलेह का दो रोजा सालाना उर्स अपनी रस्म व अकीदत के साथ संपन्न हुआ जिसमें दिन बुधवार को दरगाह पर मिलाद शरीफ वा फातिहा हुई वह बृहस्पतिवार को सुबह बाद नमाज सुधीर कुरान खानी उसके बाद चादर पोशी हुई रात्रि के 8:00 बजे महफिले शमा का आयोजन किया गया जिसमें सूफी कव्वाल पप्पू काकोरी ने अपने कलाम से लोगों को मदद मुक्त कर दिया जिसमें बड़ी तादाद में आए जाए उन्होंने फतेहा पड़ी और अपनी मुरादे मांगी इस अवसर पर कोतवाली परिसर में प्रसाद वितरण। (लंगर) भी किया गया महफिले शमा की सदारत हकीम रिज़वान हामिद सफ़वी साहब ने किया। इस मौके पर शगुन ग्रुप चौक की तरफ से कई गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया गया। दरगाह खादिम मोहम्मद महबूब दावर ने आये हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया और दरगाह पर देश और प्रदेश में आपसी भाईचारा बना रहे इस बात की दुआ भी किया । मौजूद लोगो मे रशीद बाबा अनिल कसेरा आमिर शहनवाज़ तेज़ बहादुर सिंह सहित तमाम लोग शामिल थे।

Exit mobile version