ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। फूलपुर थाना क्षेत्र के उग्रसेनपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। जौनपुर जिले के मछली शहर थाना क्षेत्र के मधुरा गांव निवासी शैलेश कुमार पटेल (25) शनिवार सुबह ट्रेन में सवार होकर अपने गन्तब्य स्थान को जा रहे थे। वह उग्रसेनपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से नीचे गिर गये और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। इसके साथ ही पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी खबर दे दी ।

Exit mobile version