
अभिनेत्री ने मिस यूनिवर्स 2021 बनने के कुछ ही माह के भीतर ही काफी ज्यादा वेट पुट ऑन कर लिया है. फिट एंड ग्लैमरस हरनाज अब चबी नजऱ आने लगी है. फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर कुछ ही माह में ऐसा क्या हो गया कि हरनाज का लुक पूरी तरह से चेंज हो चुका है. लैक्मे फैशन वीक में हरनाज संधू ने भी रैंप वॉक कर जलवे बिखेरते हुए नजऱ आई. हरनाज ने अपनी रैंप वॉक से सभी को खूब इंप्रेस किया, लेकिन उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हर किसी के होश उड़ गए. हरनाज की बॉडी में हुए इस बदलाव का कारण क्या है, इसका जवाब तो वो खुद ही बता सकती हैं. हालांकि, इस लुक में भी वो खूबसूरत लग रही हैं.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेने से 3 दिन पूर्व हरनाज हॉस्पिटल में एडमिट थी. हरनाज ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था. हरनाज ने बोला था- मेरी मां ने मुझसे कहा था कि तुम्हें इसी साल पार्टिसिपेट करना चाहिए. हरनाज ने कहा था- मैं मिस यूनिवर्स में भाग लेने से 3 दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती थी. उस समय मुझे अपनी सीलिएक बीमारी के बारे में पता चला था कि मुझे ग्लूटेन से एलर्जी है. मुझे इससे पहले नहीं पता था. इस वजह से कई बार आपका वजन बढ़ जाता है।