प्रभारी चिकित्साधिकारी ने निजी प्रैक्टिस करने वाले डाँक्टर का किया उच्चाधिकारियों से शिकायत

उच्चाधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन

नारीबारी,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नवींन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारीबारी के सामने पटेल मेडिकल स्टोर्स के क्लीनिक पर प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डाक्टर भैया लाल पटेल (डाँ.वीएल पटेल) जो मुख्यचिकित्साधिकारी बहराइच के अधीन पोस्टेड है। उनके द्वारा सरकारी हास्पिटल के ठीक सामने निजि प्रैक्टिस करने व आए दिन विवाद का आरोप लगाकर नवींन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारीबारी मे पदस्थ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राजेश सिंह ने उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराया है। उच्चाधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। आपको बताते चले की कुछ दिन पूर्व कुछ लोगों ने डां भैया लाल पटेल के ऊपर गलत दवा देकर मरीज के तवियत बिगाड़ने का जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाकर तीमारदारों ने नारीबारी क्लिनिक में हो हंगामा किया था। जिस पर डाँ भैया लाल पटेल ने बाहरी व्यक्ति होने का आरोप लगाया था।

Exit mobile version