आशाबहु, डॉक्टर से लेकर सभी स्वास्थ्य संविदा कर्मचारियों को स्थायी किया जाय- रेवती

प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट पर नाईट लैंडिंग की व्यवस्था हो-रेवती

प्रयागराज ( अनुरागदर्शन समाचार ) । राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से व्यक्तिगत मिल कर पत्र माध्यम से मांग किया कि संविदा पर कार्यरत डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मियों,आशा कर्मियों को स्थायी नियुक्ति किया जाये क्योंकि कोरोना संक्रमण महामारी मे इन सभी लोगों ने अपनी और अपने परिवार के जान को जोखिम में डाल कर लोगों की जान बचाई इसमें बहुत डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान की आहुति भी दिया इसलिए इनके सराहनीय योगदान को स्थायी नियुक्ति देकर प्रोत्साहित किया जाय। सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर मांग किया कि प्रयागराज सिविल एयरपोर्ट पर नाईट लैंडिंग की व्यवस्था किया जाय क्यों देश के 10 प्रमुख स्थानों के लिए यहाँ से यातायात परिचालन किया जाता हैं और रात में हवाई परिचालन से स्थानीय नागरिकों के साथ देश विदेश के यात्रियों को बहुत सुविधा होगी ।
सांसद ने कहा कि प्रयागराज उत्तर प्रदेश का प्रमुख शहर हैं, मेरे संसदीय क्षेत्र में गंगा-जमुना-सरस्वती का संगम है जहाँ हर 12 साल में महाकुंभ लगता है जिसमें देश के कोने कोने के साथ विदेश से स्नानार्थी आते हैं । जिनकी सुविधा के लिए नाईट लैडिंग अति आवश्यक हैं।

Exit mobile version