भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते बताया कि भारतीय जनता पार्टी अपना 42 वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को मनाएगी इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में सिविल लाइन कार्यालय में सुबह 9:00 बजे पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा तत्पश्चात स्थापना रैली निकाली जाएगी जो जो सिविल लाइन पार्टी कार्यालय से शुभारंभ होगी और लोक सेवा आयोग मार्ग पत्रिका चौराहा से होते हुए पार्टी कार्यालय में समाप्त होगी तत्पश्चात सुबह 10:00 बजे सिविल लाइन पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विचार सुने जाएंगे इसके अलावा महानगर के प्रत्येक मंडल कार्यालयों में भी पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा और 500 मीटर के दायरे में रैली निकाली जाएगी और सभी मंडल कार्यालयों में सुबह 10:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन सुना जाएगा और प्रत्येक शक्ति केंद्रों के बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

Exit mobile version