देश

ऑपरेशन उपलब्ध अभियान’ में 42 टिकट दलाल गिरफ्तार

दलालों की गिरफ्तारी का आंकड़ा मार्च में फरवरी की अपेक्षा 500 प्रतिशत बढ़ा

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। रेलवे सुरक्षा बल उत्तर मध्य रेलवे द्वारा “ऑपरेशन उपलब्ध अभियान” के तहत टिकट दलालों के विरूद्व चले अभियान में कुल 42 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया।
उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रे.सु.ब. रवीन्द्र वर्मा ने बताया कि देश में लंबी दूरी की ट्रेन सेवाओं की बहाली, त्योहारों और गर्मी की भीड़ के चलते ट्रेनो में आरक्षित सीटों की मांग में वृद्धि को देखते हुये मार्च, 2022 में रेलवे सुरक्षा बल उत्तर मध्य रेलवे द्वारा “ऑपरेशन उपलब्ध अभियान” के तहत टिकट दलालों के विरूद्व अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल ने डिजिटल और साइबर दुनिया से टिकट दलालों की जानकारी एकत्रित की। जिसके परिणामस्वरूप 42 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 13 अधिकृत आईआरसीटीसी एजेंट रेलवे टिकटों की दलाली में भी शामिल थे। इनके द्वारा उपयोग की जा रही 19 आईआरसीटीसी एजेंट आईडी और 422 व्यक्तिगत आईडी को ब्लॉक किया जा रहा है। माह मार्च में टिकट दलालों की गिरफ्तारी का ऑकड़ा माह फरवरी के आंकड़ों से करीब 500 प्रतिशत बढ़ा है।
रविन्द्र वर्मा ने बताया कि इन टिकट दलालों से भविष्य यात्रा के 988 टिकटों की कीमत रुपये 1,71,505 बरामद किया गया है, जिनकी यात्रा पर रोक लगा दी गई है। रेलवे टिकट दलालों के विरूद्व रेलवे सुरक्षा बल द्वारा शुरू किया गया “ऑपरेशन उपलब्ध अभियान” भविष्य में भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button