प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। बिहार से दिल्ली उपचार कराने जा रहे वृद्ध की प्रयागराज रेलवे जंक्शन के समीप ट्रेन में यात्रा करते समय मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
बिहार के खगडि़या जनपद में स्थित महेपुर थाना क्षेत्र के पटला गांव निवासी मोहन सिंह (62) पुत्र परमानन्द खेती करके दो बेटे और एक बेटी एवं पत्नी रंजू देवी का भरण-पोषण करता था। परिवार के लोगों कहना है कि विगत कुछ दिनों से उसकी तबियत खराब थी। उसे उपचार के लिए परिवार के लोग दिल्ली स्थित एक अस्पताल में उपचार के लिए ले जा रहे थे। लेकिन प्रयागराज रेलवे स्टेशन के समीप उसकी तबियत अधिक खराब हुई तो जीआरपी ने उसे उपचार के लिए रेलवे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।