श्री रामार्चन पूजन महायज्ञ सम्पन्न हुआ

( अनुराग शुक्ला ) किशनगढ़ (अनुराग दर्शन समाचार )। आज श्री श्री 1008 श्री महंत राम सँतोष दास जी महाराज अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी खाक चौक नया घाट अयोध्या के सानिध्य में साकेत वासी श्री श्री 1008 श्री महंत अवदबिहारी दास जी महाराज श्रीराम मंदिर पुराना बस स्टैण्ड किसनगड़ एवं साकेत वासी श्री श्री 1008 श्री महंत मणिराम दास जी महाराज के साकेत गमन के उपलक्ष्य में रामार्चन पूजन महायज्ञ एवं भण्डारा सम्पन्न हुआ। बड़ी संख्या में साधु संतों ने प्रसाद ग्रहण किया साथ ही दक्षिणा अभी दिया गया। रामार्चन पूजन महायज्ञ की देखरेख महंत गोपाल दास जी महाराज के सानिध्य में चल रहा था।

Exit mobile version