सावधानी और सुरक्षा के प्रति हमारे खराब रवैये का उदाहरण है अमृतसर हादसा-महंत बजरंगमुनि उदासीन

प्रयागराज। महंत बजरंगमुनि उदासीन ने कहा कि अमृतसर के हादसे ने हम सब को अत्यंत दुखी कर दिया है।

इस दुर्घटना ने हमें स्तब्ध कर दिया है! हमारी प्रार्थनाएं, हमारा शोक उन परिवारों के प्रति जिन्होंने अपने प्रिय निकट संबंधियों को दुर्भाग्यवश खो दिया है।

महंत ने कहा कि हादसे में घायल हुए लोगों के जल्दी ठीक होने के लिए भगवान से प्रार्थाना करता हूं। हादसा बेहद भयानक और दिल तोड़ देने वाला है। सावधानी और सुरक्षा के प्रति हमारे खराब रवैये का ये एक और उदाहरण है। इससे समय रहते हमें सीख लेनी चाहिये वरना ऐसे हादसे घटित होते रहेंगे।

Exit mobile version