
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अथर्व प्रजापति (88 रन, 43 गेंद, 12 चौके, पांच छक्के), ऋषभ सिंह (59 नाबाद, 43 गेंद, 10 चौके, दो छक्के) की बदौलत वर्मा क्रिकेट क्लब ने भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर सेंट पीटर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गये मैच में भानु प्रताप क्लब ने 47.4 ओवर में 200 रन (अखिल कुमार 45, दिव्यांश 41, देवांश पाठक 30, अभिषेक 21, सत्येंद्र यादव तीन, सावन यादव व विशाल यादव दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में वर्मा क्रिकेट क्लब ने 24.3 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन (अथर्व प्रजापति 88, ऋषभ सिंह 59, सीमांत पाल 53 अविजित, अभिषेक विश्वकर्मा 2/51) बना लिये। अथर्व प्रजापति को मैन ऑफ द मैच चुना।