ट्रिपल आईटी में तकनीकी उत्सव का हुआ शुभारम्भ

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज का वार्षिक तकनीकी उत्सव अपरोक्ष से झलवा परिसर में शुरू हुआ। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डॉ पंकज मिश्र ने बताया कि पहले दिन तीन प्रतियोगिताओ का आयोजन हुआ। जिनमे मैड, हम्बल फुल कप फाइनल्स और कोड क्वीन फाइनल्स प्रमुख रही। दूसरे दिन वेबकृति, इलेक्ट्रोहोम्स प्रीलिम्स, मिस्टर गोगलर प्रीलिम्स, सर्किट शेफ प्रीलिम्स, ब्लॉकटॉपिया, प्रो शो, हर्बर्ट्स लूप और नोवा जैसे इवेंट आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कोरोना जैसी महामारी के कारण पिछले दो वर्षो में ऑनलाइन उत्सव मनाया गया था। छात्रो के अब परिसर में आ जाने के बाद झलवा परिसर पूरी तरह से जीवंत लगा। छात्रो में गजब का उत्साह देखने को मिला। डॉ मिश्र ने बताया कि शनिवार को टॉपबॉट, मिनिमल मेनिया, मिस्टर गोगलर फाइनल्स, अर्बन कम्पनी की वर्कशॉप, एक्स माकिना, सर्किट शेफ फाइनल्स, टेडएक्स और फ्रैग फेस्ट सहित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जबकि उत्सव के अंतिम दिन रविवार को प्रो अरुडिनो, ग्रे हाउंड फाइनल्स, कोड रेड, गिट हीरो और प्रो शो आयोजित किए जाएंगे।

Exit mobile version