
प्रयागराज। कल दिनांक – 21 अक्टूबर को अमृतसर रेल हादसे में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए कैंडिल मार्च निकाला गया।।
कैंडिल मार्च का नेतृत्व कर रहे सीएमपी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशु शुक्ला “शिवम” और सपा नेता उत्कर्ष आदित्य द्विवेदी ने संयुक्त नेतृत्व में
पीडीटंडन पार्क से निकले मार्च का समापन सुभाष चौराहे पर हुआ। सम्बोधन में पूर्व अध्यक्ष आशु शुक्ल शिवम ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
सरकारों को मृतकों के परिवारों के जीविकोपार्जन की उचित व्यवस्था करानी चाहिए। सभा मे सपा नेता उत्कर्ष द्विवेदी ने कहा कि आज़ादी के बाद रेलवे के इतिहास में ये घटना काले धब्बे के समान है।।जहां देश में बुलेट ट्रेन के सपने दिखाए जा रहे है वहाँ इस तरह की घटना सरकारों की मंशा पे सवाल खड़ा करती है।
कैंडिल मार्च में प्रमुख रूप से – अनुराग द्विवेदी (पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी) , अंशुमान सिंह (छात्र नेता), तुषार व्रत त्रिपाठी,नमन मिश्रा,अभिषेक शुक्ला, उदय केसरवानी, दीपांशु कुशवाहा, अनुराग सिंह,मोहम्मद आसिफ,चंदन सिंह,अरविंद सिंह, शरद पांडेय, देव भृगवंशी आदि सैकड़ों की संख्या में छात्र मौजूद रहे।।