प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार रूप देना है: केशव प्रसाद मौर्य

भाजपा का लक्ष्य गांव, गरीब के जीवन स्तर को उठाना है

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । चंद्र शेखर आजाद सर्किट हाउस के प्रांगण में संगठन के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गांव के विकास का खाका खींचते हुए कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘किसानों के जीवन में खुशहाली और ग्रामीण क्षेत्र का विकास’ को साकार रूप देना है। इसलिए केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा गांव के विकास के लिए जो उपयोगी योजनाएं चलायी जा रही हैं उन्हें प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जमीन पर उतारना है और उन योजनाओं का क्रियान्वयन तक मानिटरिंग भी करना है। डिप्टी सीएम ने कहा कि गरीबों को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार पूरी तरह मुस्तैद है जिसका व्यापक असर बहुत जल्द ग्रामीण क्षेत्र में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए जो भी प्रभावी प्रस्ताव लाया जाएगा उसे पूरा करने का प्रयास होगा और विकास की दृष्टि से जो भी समस्याएं होंगी उनका निस्तारण किया जाएगा। पार्टी के महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पुनः उपमुख्यमंत्री बनने की पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें बधाई दी गई। बैठक में मुख्य रूप से सांसद केसरी देवी पटेल, विनोद सोनकर, विधायक प्रवीण पटेल, हर्षवर्धन बाजपेई, पीयूष रंजन निषाद, गुरु प्रसाद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वी के सिंह, डॉ केपी श्रीवास्तव, पूर्व विधायक नीलम करवरिया, पूर्व विधायक दीपक पटेल, विक्रमाजीत मौर्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, जिलाध्यक्ष गंगापार अश्वनी दुबे, यमुनापार विभवनाथ भारती, कुंज बिहारी मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version