
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगमनगरी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान ने .9 डिग्री सेल्सियस की छलांग लगा दी। लिहाजा मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री रिकार्ड किया। न्यूनतम तापमान भी .6 डिग्री की बढ़त के साथ 20.6 पहुंच गया। हालात ऐसे बन पड़े कि प्रयागराज आग के लपटों की मानिंद धधकता रहा। गरम हवाओं ने शरीर को झुलसा कर रख दिया। मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आगरा के बाद प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। प्रयागराज में पिछले कई दिनों से लगातार तापमान ऊपर जा रहा है।