
( अनुराग शुक्ला )
फिल्म फार्म इंडिया द्वारा निर्मित यह शो जल्द ही दर्शकों को एक नई प्रेम कहानी से रूबरू कराएगा। अभिनेत्री पंखुरी अवस्थी जहां एक हिल टूरिस्ट गाइड काजू की भूमिका में नजर आएंगी, वहीं ईशान धवन फोटोग्राफर नील खुराना के रूप में नजर आएंगे और मीरा देवस्थले एक विशेष किरदार निभाएंगी, जिसमें वह एक मानसिक रूप से विकलांग व्यक्ति के रूप में नजर आएंगी। पीलू विद्यार्थी, विशाल चौधरी, आम्रपाली गुप्ता और अनन्या खरे अन्य लोगों में शामिल हैं। गुड़ से मीठा इश्क 18 अप्रैल से स्टार भारत पर शुरू होगा।