
प्रयागराज (इलाहाबाद)। मुख्य चिकित्साधिकारी मेजर डॉ. गिरजा शंकर बाजपेई ने तेलियरगंज चौराहा गोविंदपुर रोड स्थित नया गांव के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डेढ़ माह की बेबी को पोलियो की खुरख पिला कर मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का शुभारम्भ ।
उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अनुरोध करते हुए कहा कि सुरक्षित जीवन के लिए बच्चो व गर्भवती का सम्पूर्ण टीकाकरण अति-अवश्यक हैं सम्पूर्ण टीकाकरण से कई बिमारियों से बचा जा सकता हैं ।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कैप्टन डॉ आशुतोष कुमार ने बताया मिशन इन्द्रधनुष पूरे जिले में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो में हो रहा हैं यदि किसी भी बच्चे का टीकाकरण रह गया हो तो वो वह टीकाकरण स्थल पर पहुँच कर टीकाकरण कराएँ और स्वास्थ्य टीम का सहयोग करे ।
कार्यक्रम में डॉ. अनिल संथानी, डॉ. अलोक कुमार , जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वर्तिका सिंह, डॉ. पूनम ए.आर.ओ. नासिर हुसैन उपस्थित रहे |