भगवान राम संपूर्ण मानवता के आदर्श, सत्य धर्म और मर्यादा पालन के सर्वोच्च उदाहरण- महंत बलवीर गिरी
Anurag shukla
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर में आज रामनवमी का महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महंत बलवीर गिरी ने भगवान राम के संपूर्ण मानवता के आदर्श, सत्य धर्म और मर्यादा पालन के सर्वोच्च उदाहरण भगवान श्री राम के अवतरण दिवस पर श्री बड़े हनुमान जी मन्दिर एंव श्री राम जानकी मन्दिर में प्रभु का पंचामृत स्नान दुग्ध अभिषेक भव्य श्रृंगार आरती किया गया । श्री बाघम्बरी पीठाधीश्वर
महन्त बलवीर गिरि जी महाराज
एंव मन्दिर के व्यवस्थापक अमर गिरि जी महाराज ने मन्दिर के पुजारियों एंव श्री बाघम्बरी मठ के वैदिक ब्राह्मणो के सानिध्य में पूजन सम्पन्न कराया। पूजन के बाद आए हुए भक्तों गणों को प्रसाद वितरण कराया गया महंत बलवीर गिरी ने सभी को प्रसाद देते हुए रामनवमी और भगवान राम जीके जन्म उत्सव पर श्रद्धालुओं को बधाई दिया।