
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) ।फ्लावर्स एंड फीयरलेस संस्था की ओर हुनरमंद महिलाओं की प्रतिभा को निखारने और जरूरतमंद महिलाओं की मदद के मकसद से आयोजित दो दिनी ईद मेला शनिवार से प्रारंभ हुआ,नुरुल्लाह रोड स्थित शगुन पैलेस में लगे मेले में तकरीबन 45 स्टाल सजाए गये। मेले में एक छत के नीचे तरह-तरह की जरूरत की चीजें देखकर महिलाएं ज्यदा उत्साहित रहीं, मेले में हर धर्म जाति के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, मेले में करेली मीरापुर स्टैनली रोड, सिविल लाइंस ,अतरसुइया सहित शहर के कई क्षेत्रों से आई महिलाओं ने स्टाल लगाए थे संस्था अध्यक्ष असरा नवाज़ कि देख रेख में लगे मेले में शगुन पैलेस के ओनर शाहिद कमाल खान बबलू सहित कोमल श्रीवास्तव तूहीना द्विवेदी,फातिमा इकबाल कुलसुम खान,नसरा सिद्दीकी, अतुल्या सिंह,काजमीन सिद्दीकी सहयोगीं रहीं।