धूमधाम के साथ निकली श्रीराम शोभायात्रा

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी का आदर्श व्यक्ति अपने जीवन में उतारे- प्रकाश चंद्र वैश्य

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दारागंज प्रयाग की पतित पावन भूमि पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र मास नवमी तिथि श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के द्वारा दारागंज प्रयागराज में श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत श्री यमुना पुरी जी महाराज ने श्री राम जी का पूजन और यात्रा के विशिष्ट अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई पूर्व उप महापौर अनामिका चौधरी भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता महानगर अध्यक्ष भाजपा गणेश केसरवानी मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा रस्तोगी ने आरती उतार कर किया । यात्रा का दारागंज वासियों ने जगह-जगह पर श्री राम जी का पूजन अर्चन किया शोभायात्रा में गणेश जी मां दुर्गा जी की झांकी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई भारत माता श्री राम सहित चारों भाई मां काली वा शंकर भगवान की झांकियां शामिल रही संस्था के संस्थापक प्रकाश चंद्र वैश्य ने बताया कि शोभायात्रा का मुख्य उद्देश आगामी पीढ़ी को यह शिक्षा देना है कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्श को व्यक्ति अपने जीवन में उतारे शोभायात्रा में साधु संत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल व विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा का संचालन सुभाष चंद्र वैश्य ने किया। शोभायात्रा में राजू पाठक सुनील रस्तोगी सुभाष चंद्र वैश्य सुजीत योगेश्वर राजेश निषाद अनंत जोशी भरत निषाद विपिन जायसवाल राजेश पाठक अतुल कुशवाहा शिशिर श्रीवास्तव विवेक पांडे मुकेश शुक्ला रिंकू माली नीरज गिरी सर्वेश त्रिपाठी केके पाठक सोनू निषाद दिलीप निषाद विकास जोशी विनोद वैश्य कृष्ण जी अनिल शुक्ल पवन यादव प्रांजल शुक्ल ममता वैश्य आयुष अग्रहरी कुलदीप गोस्वामी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु जन शामिल हुए।

Exit mobile version